दमोह: कसाई मंडी चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश: आरोपी गिरफ्तार, ₹3.16 लाख के जेवर बरामद, CSP एच आर पांडे ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Apr 5, 2026 दमोह कसाई मंडी में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पीड़ित नईम कुरैशी ने घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में पुलिस ने नूरी नगर निवासी परवेज कुरैशी (26) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 851 ग्राम चांदी, 4 ग्राम सोना और मोबाइल बरामद हुआ। करीब 3.16 लाख रुपए का सामान जप्त किया।