धौलपुर: शहर की सड़कों से नगर परिषद की टीम व यातायात पुलिस ने हटाया अतिक्रमण, नो पार्किंग में खड़े वाहनों के किए चालान
जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में मनायें जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा नगर परिषद धौलपुर के सहयोग से बुधवार को दोपहर में हनुमान तिराहे से हलवाई खाना निहालगंज चौकी, पुराना डाकखाना व लाल बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दुकान से बाहर रखे सामान को नगर परिषद के द्वारा जप्त किया गया।