जयनगर :
बीते दिनों नेपाल रसुवा जिला और नुवाकोट जिला के पास भोटेकोशी व त्रिशूली नदी घाटी में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए गुरुवार को व्यवसाई संगठन जयनगर चैम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्रों में भिक्षाटन मांगा। चैम्बर आफ कामर्स के सदस्यों ने बताया कि एकाएक आई विनाशकारी बाढ़ से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुआ। इस प्राकृतिक आपदा में दर्जनों जाने जा चुकी है। ऐसे प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद के लिए जयनगर चैम्बर आफ कामर्स के द्वारा शहरी क्षेत्र के व्यवसाई के दुकानों पर जाकर भिक्षाटन मांगा। महासचिव ने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा में जयनगर चैम्बर आफ कामर्स हमेशा आर्थिक सहयोग करती है।
मौके पर महासचिव अनिल बैरोलिया,सचिव पवन यादव,गुड्डा मंडल,राकेश गुप्ता,रंजीत पासवान,पवन कुमार,ध्रुब गुप्ता,पावस वर्मा,कमल अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थें।