थरथरी: अदलचक गांव से पुलिस ने हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिरफ्तार किया
अदलचक गांव से पुलिस ने हंगामा करते दो शराबी को गिरफ्तार कर शनिवार की सुबह 11 बजे न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि अदलचक गांव मे नीतीश कुमार व महेश प्रसाद शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना के बाद। पुलिस बल मौके पर पहुंचकर हंगामा करते दोनों को पकड़कर शराब पुष्टि के लिए पीएचसी लाया। जहॉ डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की।