शेखपुरा के तेज तर्रार डीएम आरिफ अहसन का प्रमोशन होने के बाद तबादला हो गया। बिहार सरकार के द्वारा सोमवार की संध्या नोटिफिकेशन जारी किया गया। अब शेखपुरा के नए जिला अधिकारी के रूप में शेखर आनंद को जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को 2 बजे दिनभर पेंडिंग पड़े मामलों का वर्तमान डीएम आरिफ अहसन ने निपटारा किया।