अनूपगढ़: विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर ग्रामीण किसान मजदूर समिति ने किया प्रदर्शन,DM को समस्याओं से करवाया अवगत
आज अनूपगढ़ के जिला कलेक्ट्रेट पर किसानों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण किसान मजदूर समिति के द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीण किसान मजदूर समिति का एक प्रतिनिधित्व मंडल जिला कलेक्टर अवधेश मीना से मिला और उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। किसान नेताओं ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि किसानों की सिंचाई पानी से संबंधित सहित अन्य मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए।