अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 30 में विद्युत चोरी पकड़ने गई विद्युत टीम पर हुआ हमला,एक घायल
अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 30 में विद्युत चोरी पकड़ने गई विद्युत टीम पर रजाक खान ने लाठी से हमला कर दिया जिसमें विद्युत कर्मी अनूप सिंह घायल हो गया। JEN सोनिका कस्वा ने बताया कि रजाक खान के खिलाफ अनूपगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के द्वारा मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।