अनूपगढ़: व्यापारमंडल में आयोजित GKSकी बैठक में दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन में भाग लेने का लिया निर्णय
अनूपगढ़ के व्यापार मंडल में आज जीकेएस की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि एमएसपी कानून लागू करवाने की मांग को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन हो रहा है। इस आंदोलन में अनूपगढ़ जिले के काफी किसान भाग लेंगे।आंदोलन को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाएगा और कमेटियों का भी गठन किया जाएगा।