अनूपगढ़: ग्राम पंचायत 12Hमें महान नगर कीर्तन के आयोजन के दौरान गतका पार्टी ने दिखाएं हैरतअंगेज कारनामे
ग्राम पंचायत 12H में नगर कीर्तन का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के दौरान रागी जत्थों ने श्रद्धालुओं को गुरु की महिमा के बारे में बताया।नगर कीर्तन में गत्तका पार्टी ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को अचंभित किया। सिक्ख समुदाय के विभिन्न संगठनों ने भी इस कीर्तन में अपनी हाजिरी भरी। एक भव्य व सुंदर पालकी में गुरु ग्रंथ साहब का सजाकर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।