हज़ारीबाग: हजारीबाग: स्वास्थ्य मंत्री सवालों से बचते दिखे, सुरक्षाकर्मियों ने रिपोर्टर को धकेला
हजारीबाग में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मीडिया के सवाल पर नाराज़ हो गए। चतरा के सिमरिया में हुए विमान हादसे में 7 लोगों की मौत और मुआवजे को लेकर सवाल पूछा गया था। मंत्री ने कहा कि हजारीबाग में चतरा का सवाल क्यों पूछा जा रहा है। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने रिपोर्टर को हटाते हुए मंत्री को वहां से बाहर ले गए।