Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

गिरिडीह, 21 जून 2026:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, गिरिडीह द्वारा झंडा मैदान, गिरिडीह में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। *वृद्धावस्था के लिए योग" (Yoga for Healthy Ageing)" की थीम* पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देने एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, श्री मनीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार एवं उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही उपस्थित लोगों ने स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक जीवन के निर्माण हेतु योग को अपनाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुरूप विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, भद्रासन, भुजंगासन, वज्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं ध्यान जैसी विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। *इस अवसर पर उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने* उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं जीवन में सकारात्मकता का आधार भी है। आज के तनावपूर्ण एवं व्यस्त जीवन में योग की उपयोगिता और अधिक बढ़ गई है। उपायुक्त ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से संतुलित एवं सामाजिक रूप से जागरूक बनाता है। योग व्यक्ति को अनुशासन, संयम एवं आत्मविश्वास प्रदान करता है। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील किया कि वे योग को एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। *अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी ने कहा कि* योग स्वस्थ जीवन का सबसे सरल, प्रभावी एवं सुलभ माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि मानसिक तनाव, चिंता एवं अवसाद जैसी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों से योग को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभों तथा जीवनशैली में इसके सकारात्मक प्रभावों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि योग रोगों से बचाव के साथ-साथ जीवन में संतुलन एवं आत्मिक शांति प्रदान करता है। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। झंडा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, विद्यार्थी, युवा वर्ग एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ, सकारात्मक एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से योग को नियमित रूप से अपनाने तथा स्वस्थ एवं सशक्त गिरिडीह के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

Giridih, Giridih | Jun 21, 2026

MORE NEWS

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत चंदौरी मंडल में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रखर राष्ट्रभक्त श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, जिला कार्य समिति सदस्य उदय साव, चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव, तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला परिषद प्रतिनिधि किशुन यादव, गोपी रविदास, नरेश यादव, चंदौरी मंडल उपाध्यक्ष रामभीर कुमार, टिंकू मंडल, संत कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
#highlights 
#jharkhand

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत चंदौरी मंडल में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रखर राष्ट्रभक्त श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, जिला कार्य समिति सदस्य उदय साव, चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव, तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला परिषद प्रतिनिधि किशुन यादव, गोपी रविदास, नरेश यादव, चंदौरी मंडल उपाध्यक्ष रामभीर कुमार, टिंकू मंडल, संत कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। #highlights #jharkhand

Giridih, Giridih | Jun 23, 2026

सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन व संचालन को लेकर नगर थाना पुलिस रत्न सिंह ने सर्राफा कारोबारियों के साथ एक आपात बैठक की गई, जिसमें सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल बर्मन समेत कई कारोबारी शामिल हुए।

सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन व संचालन को लेकर नगर थाना पुलिस रत्न सिंह ने सर्राफा कारोबारियों के साथ एक आपात बैठक की गई, जिसमें सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल बर्मन समेत कई कारोबारी शामिल हुए।

Giridih, Giridih | Jun 23, 2026

फार्मेसी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, झारखंड में पहली बार बड़े स्तर पर प्लेसमेंट ड्राइव की तैयारी।  #apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #medicalequipment  #pharmacy  #PharmacyServices

फार्मेसी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, झारखंड में पहली बार बड़े स्तर पर प्लेसमेंट ड्राइव की तैयारी। #apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #medicalequipment #pharmacy #PharmacyServices

Giridih, Giridih | Jun 23, 2026

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत गुमगी पंचायत के खिड़किया मोड़ स्थित चांदली गांव में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक वाहन के अंदर फंस गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों एवं पुलिस के संयुक्त प्रयास से लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।इसके बाद घायल चालक को उपचार के लिए तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चालक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#highlights 
#jharkhand 
#truckaccident

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत गुमगी पंचायत के खिड़किया मोड़ स्थित चांदली गांव में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक वाहन के अंदर फंस गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों एवं पुलिस के संयुक्त प्रयास से लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।इसके बाद घायल चालक को उपचार के लिए तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चालक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। #highlights #jharkhand #truckaccident

Giridih, Giridih | Jun 23, 2026

मुहर्रम को लेकर गिरिडीह प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और सोशल मीडिया निगरानी पर  विशेष देगी जोर

मुहर्रम को लेकर गिरिडीह प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और सोशल मीडिया निगरानी पर विशेष देगी जोर

Giridih, Giridih | Jun 22, 2026