ललितपुर: शहजाद नदी में मछली पकड़ने के लिए कूदे युवक की डूबने से मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव, आज होगा पोस्टमार्टम
शनिवार को शहजाद नदी में बड़ी मछली दिखाई देने पर तेज बहाव होने के बावजूद मोहल्ला गोविंद नगर निवासी दीपक रैकवार उसको पकड़ने के लिए नदी में कूदने के बाद डूब गया था। उक्त मृतक के शव को एनडीआरएफ की टीम में लगभग 24 घंटे बाद बरामद किया था। जहां उसके शव का आज सोमवार को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।