प्रतापगढ़: कांठल व नंदी गोशाला में 11 क्विंटल आम रस का भोग अर्पित किया गया, गौसेवा का दिया संदेश
प्रतापगढ़ शहर में गौसेवा और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को इंद्रा कॉलोनी स्थित कांठल गोशाला एवं धरियावद रोड स्थित नंदी गोशाला में 11 क्विंटल आम रस का भोग लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौसेवा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन के दौरान गोशालाओं में मौजूद गौवंश को आम रस का भोग अर्पित किया