भादरा: पिता-पुत्र के आत्महत्या मामले में आरोपित पत्नी और उसके साथी को किया गया गिरफ्तार
भादरा पुलिस ने पिता-पुत्र आत्महत्या प्रकरण में कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। 4 अप्रैल 2026 को धर्मपाल ने अपने 5 वर्षीय पुत्र वैदिक के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर दुष्प्रेरण का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच के बाद कविता (33) व कुलदीप जाट (32) निवासी हरियाणा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है