मनोहरथाना: कामखेड़ा बालाजी मंदिर के पुजारी का सम्मान, मुख्यमंत्री ने भेजा शुभकामना पत्र
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री कामखेड़ा बालाजी धाम में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंदिर के पुजारी बजरंग लाल वैष्णव व आचार्य ललित शर्मा का सम्मान किया गया।पुजारी को मुख्यमंत्री की ओर से गुरु पूर्णिमा का शुभकामना एवं सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया।आचार्य का माला पहनाकर, पीला दुपट्टा ओढ़ाकर तथा ₹2,100 की सम्मान राशि भेंट कर अभिनंदन किया गया।