प्रयागराज: कड़ी धूप में ट्रैफिक सिग्नल पर जनता को मिलेगी राहत, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन
सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल एवं आदर्श व्यापार मंडल द्वारा आज डीसीपी यातायात नीरज कुमार पांडेय तथा एसीपी यातायात कुलदीप सिंह को ज्ञापन दिया गया।अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जनपद के कुछ प्रमुख चौराहे जिन पर ट्रैफिक का आवागमन भी ज्यादा है लाल बत्ती की समय सीमा 120 सेकंड है। जिससे बाइक से चलने वाले लोगों के लिए दिक्कत है।