मंडला: रीवा हादसे के विरोध में सर्व समाज का मौन जुलूस, कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
Mandla, Mandla | May 25, 2026 रीवा में कार दुर्घटना में दो आर्यिकाओं की दुखद मृत्यु के विरोध में सोमवार सुबह सर्व समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह 9 बजे शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पड़ाव से प्रारंभ हुए मौन जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। सभी लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर घटना के प्रति शोक और आक्रोश व्यक्त किया।