बांसगांव: रेलवे लाइन निर्माण में जाने वाले जमीन का मुआवजा दिलाने के लिए अधिकारियों ने बैदवली बाबू में लगाया कैंप
सहजनवा दोहरी घाट तक रेल लाइन के निर्माण में प्रभावित बांसगांव तहसील के भू स्वामियों को प्रतिकर वितरण हेतु आवश्यक अभिलेखों को जमा करने के लिए तहसील के बैदावली बाबू में विशेष शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में प्रधान मनोज कुमार के प्रतिनिधि विकास सिंह ने कहा कि रेलवे लाइन बनने से क्षेत्र में हर्ष है। इस अवसर पर सत्य प्रकाश शुक्ल, ध्रुव नारायण दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।