बांसगांव: कौड़ीराम में संविधान बचाओ पीडीए जनपंचायत पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कौड़ीराम में आयोजित संविधान बचाओ पीडीए जनपंचायत पखवाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती पहुंचे। भारती ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान, लोकतंत्र तथा आरक्षण खतरे में है। समाजवादी पार्टी डॉक्टर अंबेडकर व लोहिया के विचारों का भारत बनाना चाहती है।