बांसगांव: गगहा मंडल में राजू गुप्ता बीजेपी के मंडल महामंत्री और अभिषेक रावत बने मंत्री, कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर दी बधाई
भाजपा गगहा मंडल महामंत्री राजू गुप्ता व मंत्री अभिषेक रावत के मनोनीत होने पर गगहा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाटा बाजार में माला पहनाकर बधाई दी है। बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष संतोष चन्द, शक्ति केंद्र प्रभारी सत्यवान चन्द, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष व ग्राम प्रधान संदीप मौर्य, संदीप चन्द, शतीश बर्मा, मनोज चौधरी शिवांग चन्द, श्याम गुप्ता मौजूद रहे।