सिमडेगा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिमडेगा पुलिस लाइन, शांति भवन मेडिकल सेंटर व पुलिस जवानों ने निकाली प्रभात फेरी
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर सिमडेगा पुलिस लाइन से शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू एवं पुलिस जवानों के द्वारा मंगलवार की सुबह 7:00 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी को मेदांता ग्रुप के अध्यक्ष आलोक राय एवं डीएसपी हेड क्वार्टर द्वारा झंडा दिखा कर रवाना किया जो कि स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई।इस दौरान लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया।