मिर्ज़ापुर: घंटाघर निवासी पति ने एसपी को ज्ञापन सौंपा, कहा- ब्यूटी पार्लर में काम करने गई पत्नी बच्चों सहित हुई गायब
बताते चले कि गुरुवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर धूनियान गली निवासी भरत लाल निषाद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि मेरी पत्नी संकठा घाट स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने गई थी जो कि पिछले दिनों से पत्नी और बच्चे गायब हो गए हैं मैं दर-दर की ठोकर खा रहा हूं एसपी से पत्नी व बच्चों के लिए गुहार लगाने आया हूं