मिर्ज़ापुर: चिल्ह पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को किया गिरफ्तार
चिल्ह पुलिस ने गुरुवार की शाम चार बजे महिला से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। उपनिरीक्षक बद्री प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त संगम शर्मा उर्फ पंकज भट्ट पुत्र शशिकांत शर्मा निवासी मनऊरवीर थाना औराई जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया।