विंध्याचल पुलिस ने गुरुवार की शाम चार बजे जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कृपाशंकर पांडेय पुत्र स्व. शिवप्रसाद पांडेय निवासी कामापुर थाना विंध्याचल को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।