मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ अवैध तमंचा
शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त लालू यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी कम्हारी थाना पड़री व रामचरण यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी दाढ़ीराम थाना पड़री को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।