Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
image
image
image
image
image

आंधी ने मचाई तबाही: डेयरी की छत गिरने से 21 गायें मलबे में दबीं, एक गंभीर घायल नाथूसरी चौपटा। क्षेत्र में सोमवार दोपहर आए तेज आंधी-तूफान ने गांव जोगीवाला में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते एक पशु डेयरी की छत भरभराकर गिर गई, जिससे अंदर बंधी 21 गायें मलबे के नीचे दब गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सभी गायों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में कई गायें घायल हुई हैं, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार गांव जोगीवाला निवासी किसान जयवीर बेनीवाल अपनी डेयरी में करीब 40 गायों का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच अचानक तेज आंधी और तूफान आया। तेज हवाओं के दबाव से डेयरी की छत असंतुलित हो गई और गाटर, सरकंडा तथा अन्य निर्माण सामग्री नीचे गिर गई। छत गिरते ही डेयरी में बंधी 21 गायें मलबे के नीचे दब गईं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने सबसे पहले गायों को रस्सियों से मुक्त कर बाहर निकालना शुरू किया तथा मलबा हटाने का कार्य किया। कुछ गायों को शुरुआती समय में ही बाहर निकाल लिया गया, जिससे उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि अंदर बंधी कई गायों को चोटें आईं। एक गाय की कमर में गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण वह खड़ी नहीं हो पा रही है। जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से चला बचाव अभियान मलबा हटाने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता ली गई। पूरे दिन चले राहत अभियान के बाद देर शाम तक डेयरी को पूरी तरह खाली कराया गया। घायल पशुओं का उपचार कराया जा रहा है। किसान जयवीर बेनीवाल ने बताया कि तूफान के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता देने की मांग की है। गांव में कई जगह नुकसान गांव के सरपंच अनिल बेनीवाल ने बताया कि तेज आंधी और तूफान के कारण गांव में कई स्थानों पर पेड़ टूट गए तथा बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि डेयरी की छत गिरने से पशुओं को चोटें आई हैं, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से बड़ा हादसा टल गया। गांव के समाजसेवी देशबन्धु बैनीवाल, रामूर्ति सहारण, सतबीर साहू ने बताया कि गांव के लोगो के सहयोग से कुछ समय मे ही सभी गायो को मलबे से बाहर निकाल लिया,जैसे ही गांव के मंदिर में आवाज लगाई गई तो गांव ने भाई चारे का सन्देश देते हुए पूरा गांव एकत्रित हो गया।

Sirsa, Sirsa | Jun 16, 2026

MORE NEWS

🎉 सिरसा को मिली बैंकिंग सेवाओं की नई सौगात!
सिरसा में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीडीएलयू के कुलपति एवं हरियाणा जीएम सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। जानिए नई शाखा से क्षेत्र के लोगों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।

#Sirsa #BankOfIndia #CDLU #Haryana #BankBranch #SirsaNews #HaryanaNews #BebakHaryanaNews #BankingServices #BreakingNews #SirsaUpdates

🎉 सिरसा को मिली बैंकिंग सेवाओं की नई सौगात! सिरसा में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीडीएलयू के कुलपति एवं हरियाणा जीएम सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। जानिए नई शाखा से क्षेत्र के लोगों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी। #Sirsa #BankOfIndia #CDLU #Haryana #BankBranch #SirsaNews #HaryanaNews #BebakHaryanaNews #BankingServices #BreakingNews #SirsaUpdates

Sirsa, Sirsa | Jun 16, 2026

💔 हर अमावस्या पर मुकाम धाम जाने वाला परिवार इस बार घर नहीं लौट पाया...
फतेहाबाद के मताना गांव के एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे। 🙏😭

#Fatehabad #Matana #MukamDham #RoadAccident #SadNews #HaryanaNews #SirsaNews #BreakingNews #RIP #BebakHaryanaNews #FatehabadNews #MukamDarshan

💔 हर अमावस्या पर मुकाम धाम जाने वाला परिवार इस बार घर नहीं लौट पाया... फतेहाबाद के मताना गांव के एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे। 🙏😭 #Fatehabad #Matana #MukamDham #RoadAccident #SadNews #HaryanaNews #SirsaNews #BreakingNews #RIP #BebakHaryanaNews #FatehabadNews #MukamDarshan

Sirsa, Sirsa | Jun 16, 2026

इनेलो सुप्रीमो Abhay Singh Chautala बोले 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह होगा रोक सको तो रोक लो #viral #trending #news #haryana #india

इनेलो सुप्रीमो Abhay Singh Chautala बोले 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह होगा रोक सको तो रोक लो #viral #trending #news #haryana #india

Sirsa, Sirsa | Jun 16, 2026