मोहर्रम जुलूस को लेकर सुरसंड थाना परिसर में मंगलवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड प्रमुख चंदन कुमार सिंह उर्फ गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में थाना अध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता, जिला पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद नसीबुल हक, उप मुखिया मोहम्मद अब्बास, समाज सेवी मोहम्मद जिलानी, के अलावे दोनों समुदायों के दर्जनों जनप्रतिनिधि व समाज सेवी मौजूद थे।