फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन गंगा घाट के पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की
Fatwah, Patna | Apr 5, 2026 नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन गंगा घाट से अलग-अलग समय में तीन सीएनजी टेंपो एक बाइक के साथ 1044 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। शराब धंधेबाज वैशाली जिला के रुस्तमपुर थाना के सुकुमार पुर गांव निवासी चंदन कुमार है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए फतुहा डीएसपी-1अवधेश कुमार ने बताया कि अन्य धंधेबाज का पता लगाया जा रहा है।