कौंच: सरस्वती विद्या मंदिर और नगरपालिका के सामने पार्क में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विधायक मूलचंद्र निरंजन रहे उपस्थित
Konch, Jalaun | Jun 21, 2026 कोंच में रविवार सुबह 7 बजे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुमेंन योग ग्रुप के तत्वावधान में नगर पालिका के सामने स्थित पार्क एवं गल्ला मंडी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन मौजूद रहे। उन्होंने लोगों के साथ योगा भी किया है।