सहसपुर लोहारा: जिले के पंडरिया और कवर्धा विधानसभा के 159 दिव्यांग और 85 वर्ष से उपर बुजुर्ग मतदाताओं ने घर बैठे किया मतदान
कबीरधाम जिले के पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के चालीस प्रतिशत से उपर दिव्यांग और 85 वर्ष से उपर बुजुर्ग दिव्यांग मतदाताओं का मतदान दल के द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया गया।15 और 16 अप्रैल को 159 दिव्यांग और 85 वर्ष से उपर बुजुर्ग मतदाताओं ने घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग किया।