डुमरा: सीतामढ़ी चैंबर को स्थायी कार्यालय के लिए भूमि आवंटन की पहल, प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिए कार्रवाई के निर्देश
सीतामढ़ी जिला अतिथि गृह में सीतामढ़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष दर्शन कुमार के नेतृत्व में जिला प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से शिष्टाचार भेंट की।