कटोरिया: तिलैया गांव में बिजली करेंट लगने से किसान जख्मी
Katoria, Banka | Aug 2, 2026 तिलैया गांव में रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे मोटर का तार जोड़ने के दौरान बिजली करेंट लगने से ईश्वरलाल यादव जख्मी हो गया। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। उक्त किसान खेतों में पटवन को लेकर मोटर चलाने के लिए तार जोड़ रहा था। इस दौरान नंगे तार के संपर्क में आने से उन्हें करेंट लग गया।