परसा: अखंड अष्टयाम को लेकर सराय मुजफ्फर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई
Parsa, Saran | Apr 10, 2026 नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड संख्या 17 स्थित सराय मुजफ्फर में ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के अवसर पर शुक्रवार के सुबह 11 बजे भव्य कलशयात्रा निकाली गई.गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में लाल-पीले वस्त्र धारण किए महिला-पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा.श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पूजा-अर्चना की.