अशोकनगर के पड़रिया गांव में रविवार को सुबह 11 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पुष्प अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने फुले के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के संघर्ष को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।