दमोह: रीवा हत्याकांड के विरोध में जैन समाज का मौन प्रदर्शन, कीर्ति स्तंभ चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | May 25, 2026 दमोह रीवा में जैन साधिका हत्याकांड के विरोध में दमोह में सकल जैन समाज ने मौन प्रदर्शन किया। समाजजन कीर्ति स्तंभ पर एकत्रित हुए और श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मानव श्रृंखला बनाकर आक्रोश जताया। इसके बाद शहर में रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने जैन संतों और साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर कार्यवाही की मांग की।