शिवहर: माधोपुर छाता गांव में सिगरेट की चिंगारी से बसवारी में लगी आग, हजारो रुपये का हुआ नुकसान
शिवहर जिला के माधोपुर छाता गांव में सिगरेट की चिंगारी से बसवारी में अगलगी की घटना सामने आई है. अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अग्निशमन वाहन पहुंचकर बसवारी में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. आग को ग्रामीण क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया है. उन्होंने बताया है सिगरेट की चिंगारी से अगलगी घटना हुई है।