अमरोहा: अमरोहा में दिनदहाड़े अवैध खनन का खेल, मिट्टी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा
Amroha, Amroha | May 17, 2026 अमरोहा जनपद में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना देहात क्षेत्र के गांव धनौरी में खुलेआम मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। हैरानी की बात यह है कि मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां प्रशासनिक कार्यालयों के पास से बेखौफ होकर गुजर रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देते नजर नहीं आ रहे. है।