मोहनपुर: मोहनपुर के बाजार रोड में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाजार रोड में सोमवार के शाम 4:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया गया घटना के संबंध में महेशमारा निवासी घायल गुड्डू कुमार और नीरज कुमार के परिजनों ने बताया कि दोनों किसी काम से मोहनपुर गए थे इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।