मोहनिया: मोहनिया के बरकत नगर में जल जमाव देखकर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने जताई नाराजगी, वाराणसी से लौटते समय देखा जलजमाव
Mohania, Kaimur | Jul 29, 2025 मोहनिया नगर के बरकत नगर के समीप जल जमाव और जल निकासी की खराब हालत देखकर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने सोमवार की शाम को गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसकी शिकायत नगर विकास के सचिव अभय कुमार सिंह से की जिसके बाद सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की सुबह से ही 3:30PM तक कई जगह पर पंप सेट से पानी निकासी का कार्य जारी है।