कौंच: कोंच कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में 10 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया
Konch, Jalaun | Jun 13, 2026 शनिवार दोपहर 2 बजे कोंच कोतवाली में थाना समाधान दिवस सम्पन्न किया गया। इस दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 7 राजस्व एवं 3 पुलिस विभाग से संबंधित थीं। अधिकारियों ने 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर ने की।