नगरी: दुगली-केरेगांव क्षेत्र के जंगल में सज रही जुए की महफिल, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
केरेगांव और दुगली थाना क्षेत्र में रोजाना लाखों रुपये का जुआ चलने की खबर आ रही है। जिस पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही करने से क्षेत्र के लोग नाराज है।स्थानीय लोगों ने बताया कि दूर-दराज से जुआरी बाइक और चार पहिया वाहनों से यहां पहुंचते हैं और देर रात तक जुआ चलता है। बताया कि जुए के इस अवैध कारोबार के कारण क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं।