पंचकूला के कोट में पार्क की मुरम्मत व रख रखाव के लिए, कोट गांव के युवाओं ने ही मोर्चा संभाल लिया है। गांव के युवाओं ने एकत्र होकर अपने स्तर पर ही पार्क के टूटे हुए व्यायाम करने के उपकरणों, पार्क की चारदीवारी की ग्रिल्स व गेट को को ठीक करवाया। गांव की युवा शक्ति ने संकल्प लिया कि वे पार्क का रख रखाव अपने स्तर पर ही करेंगे ताकि गांव वासी बिना किसी परेशानी या डर के पार्क का उपयोग सैर करने, व्यायाम करने या बच्चों के खेलने के लिए कर सकें। विदित रहे कि कोट गांव के पार्क में सैर करने के लिए कोरीडोर बना हुआ है, व्यायाम करने के लिए उपकरण लगे हैं एवं छोटे बच्चों के खेलने के लिए झूले भी लगे हुए हैं। युवाओं ने बताया कि वे पार्क के टूटे हुए बैंचों को भी ठीक करवाएंगे और पार्क में साफ़ सफाई की भी व्यवस्था करेंगे।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia