खरसिया: खरसिया में IPL सट्टे का काला खेल बेनकाब, रायगढ़ पुलिस ने की ताबड़तोड़ रेड, 3 बड़े खाईवाल गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत खरसिया में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले 3 बड़े सटोरियों को धर दबोचा। तीन जगह रेड कर ₹51 हजार कैश, 3 मोबाइल और ऑनलाइन सट्टे के सबूत जब्त किए गए। कई और नाम सामने आए हैं, तलाश जारी है।