बीरपुर: केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री का वदिया गांव में किया गया अभिनंदन समारोह
रविवार को बीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के वदिया गांव में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री सह मुजफ्फरपुर के नवनिर्वाचित सांसद डॉ राजभूषण चौधरी का वदिया गांव में अभिनंदन समारोह किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके आगमन पर चादर माला मोमेंटो व पुष्पगुच्छ से गांव प्रवेश करते ही स्वागत किया ।बताते चलें की राजभूषण चौधरी का घर भी वदिया गांव ही है।