बीरपुर: बीरपुर पुलिस ने अवैध सफेद बालू लोडेड एक ट्रैक्टर को किया जप्त
बीरपुर थाना की पुलिस ने अवैध सफेद बालू लोडेड एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि बीरपुर थाना के निकट वीवीएस पथ पर तीन मुहानी के समीप एक ट्रैक्टर पर सफेद बालू लोडेड की सूचना मिली तो छापेमारी व छानबीन में मामला सत्य पाया गया । उक्त सफेद बालू लोडेड ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है।