रीठी: रीठी स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण, व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण शुरू
Rithi, Katni | May 2, 2026 व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के आईटी/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं) के छात्र-छात्राओं के लिए ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।