डुमरा: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीतामढ़ी में वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
सीतामढ़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ध्वज, पर्यावरण, दहेज-उन्मूलन जन चेतना समिति, सीतामढ़ी के अध्यक्ष एवं सीता संवाद के निदेशक आग्नेय कुमार के नेतृत्व में श्री धनीराम कुटी, लाल कुटी रिंग रोड स्थित परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महंत श्री रामबालक दास एवं राघवेंद्र दास बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।