बहरोड़: बहरोड़ में टूटी 11 हजार केवी लाइन को ठीक करने पहुंची बिजली विभाग की टीम, लोगों ने जताई नाराजगी
Behror, Alwar | May 17, 2026 बहरोड के शिक्षक कॉलोनी वार्ड नंबर 21 स्थित अपना बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 11 बजे 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार टूटने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंची विभागीय टीम के सामने बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।