हुज़ूर: भोपाल में रेबीज से 21 वर्षीय युवक की मौत, डॉग-बाइट को हल्के में लेना पड़ा भारी
Huzur, Bhopal | Nov 27, 2025 भोपाल में 21 वर्षीय युवक की मौत ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि कुत्ते के काटने को कभी भी मामूली नहीं समझना चाहिए। तीन माह पहले हुए डॉग-बाइट के बाद युवक ने एंटी-रेबीज के सभी टीके नहीं लगवाए, जिसके गंभीर परिणाम सामने आए। पहले बुखार, फिर बेचैनी और अंत में पानी से डर यह सभी रेबीज के क्लासिक लक्षण थे जिनका पता देर से चला|