ग्वालियर गिर्द: पुलिस चेकिंग में भड़का युवक, सरेआम बाइक को लगाई आग
ग्वालियर के गोला का मंदिर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोके जाने पर एक बाइक सवार गुस्से में आ गया और उसने अपनी ही बाइक में आग लगा दी। अचानक उठी लपटों से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत आग पर काबू पाकर युवक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।